5G स्पेक्ट्रम के लिए पहले दिन की बोली खत्म:मंगलवार को चार राउंड हुए अब कल 5वां राउंड

5G स्पेक्ट्रम के लिए पहले दिन की बोली खत्म:मंगलवार को चार राउंड हुए अब कल 5वां राउंड

5G टेलीकॉम स्पेक्ट्रम की पहले दिन की ऑनलाइन नीलामी खत्म हो गई है। मंगलवार को बिड प्रोसेस के कुल चार राउंड हुए। अब 5वें दौर की नीलामी बुधवार को होगी। बोली प्रक्रिया सुबह 10 बजे शुरू हुई थी। रिलायंस जियो, भारती एयरटेल, वोडाफोन आइडिया और अडाणी डेटा नेटवर्क्स बोली में शामिल है।

नीलामी में 4.3 लाख करोड़ रुपए के कुल 72 GHz स्पेक्ट्रम को ब्लॉक पर रखा गया है। इसकी वैलिडिटी 20 साल की होगी। नीलामी विभिन्न लो फ्रीक्वेंसी बैंड, मीडियम और हाई फ्रीक्वेंसी बैंड रेडियो वेव्स के लिए हो रही है। इसमें सफल रहने वाली कंपनी 5G सर्विस मुहैया करा सकेंगी। भारत में 5G के मौजूदा 4G सर्विस से करीब 10 गुना तेज होने का दावा किया जा रहा है।बीते दिनों 5जी स्पेक्ट्रम नीलामी में हिस्सा लेने के लिए रिलायंस जियो, भारती एयरटेल, वोडाफोन आइडिया और अडाणी डेटा नेटवर्क्स ने बयाना राशि जमा (earnest money deposits) की थी। रिलायंस के इरादे इसी बात से पता चलते है उसकी बयाना राशि भारती एयरटेल की राशि से 2.5 गुना और वोडाफोन आइडिया से 6.3 गुना ज्यादा है। अडाणी की जमा राशि से ये 140 गुना ज्यादा है।टेलीकॉम डिपार्टमेंट की वेबसाइट पर पोस्ट की गई प्री-क्वालिफाइड बिडर्स की लिस्ट के अनुसार, वोडाफोन आइडिया ने 2,200 करोड़ रुपए, भारती एयरटेल ने 5,500 करोड़ रुपए, अडाणी डेटा नेटवर्क्स ने 100 करोड़ रुपए और रिलायंस जियो ने 14000 करोड़ रुपए जमा किए हैं।

14,000 करोड़ रुपए की EMD के साथ, नीलामी के लिए Jio को आवंटित पात्रता अंक (eligibility points) 1,59,830 हैं, जो चार बिडर्स की लिस्ट में सबसे ज्यादा हैं। आमतौर पर, EMD राशि नीलामी में स्पेक्ट्रम लेने की प्लेयर्स की भूख, रणनीति और योजना का एक व्यापक संकेत देती है। एयरटेल के एलिजिबिलिटी पॉइंट 66,330 हैं, जबकि वोडाफोन आइडिया के 29,370 हैं। अडाणी को 1,650 पॉइंट मिले थे।एयरवेव्स इलेक्ट्रोमैग्नेटिक स्पेक्ट्रम के भीतर रेडियो फ्रीक्वेंसी हैं जो टेलीकॉम सहित कई सर्विसेज के लिए वायरलेस तरीके से सूचना ले जा सकती हैं। सरकार इन एयरवेव्स का मैनेजमेंट और आवंटन करती है। स्पेक्ट्रम को लो फ्रीक्वेंसी से लेकर हाई फ्रीक्वेंसी तक के बैंड में डिवाइड किया जा सकता है। हाई-फ्रीक्वेंसी वेव ज्यादा डेटा ले जाती हैं और लो-फ्रीक्वेंसी वेव की तुलना में तेज होती हैं, लेकिन इन्हें आसानी से ब्लॉक या ऑब्सट्रक्ट किया जा सकता है। लोअर-फ्रीक्वेंसी वेव वाइडर कवरेज प्रदान कर सकती हैं।नीलामी विभिन्न लो फ्रीक्वेंसी बैंड (600 MHz, 700 MHz, 800 MHz, 900 MHz, 1800 MHz, 2100 MHz, 2300 MHz, 2500 MHz), मीडियम (3300 MHz) और हाई फ्रीक्वेंसी बैंड (26GHz) में रेडियो वेव्स के लिए आयोजित की जाएगी। ये बैंड ऑपरेटरों को अपने नेटवर्क कवरेज को मजबूत करने में मदद करेंगे। 10 बैंड में से, 600 MHz, 700 MHz, 3.3 GHz और 26 GHz बैंड कभी आवंटित नहीं किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *