GPM में फिर से हाथी का आतंक शुरू:कई लोगों के घर तोड़े

GPM में फिर से हाथी का आतंक शुरू:कई लोगों के घर तोड़े

छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही(GPM) जिले में हाथियों का आतंक फिर से शुरू हो गया है। बताया जा रहा है कि एक बार फिर से यहां पर 3 हाथियों का दल पहुंच गया है। जिसमें से एक हाथी अपने दल से भटक गया है। जिसने अब जमकर उत्पात मचाया है। उसने एक महिला पर हमला कर उसे घायल कर दिया है। इतना ही नहीं कई लोगों के घरों को भी उसने तोड़ दिया है।

मरवाही वन मंडल में इन दिनों 3 हाथियों का दल पहुंचा हुआ है। उसी में से एक हाथी भटक गया है, जो लगातार आतंक मचा रहा है। गुरुवार रात को वही हाथी दानीकुंडी गांव के आस-पास गया था। यहां से वह करगीकला पहुंच गया था। करगीकला में ही उसने बुजुर्ग महिला पर हमला कर उसे घायल कर दिया है। महिला उस वक्त अपनी खेत वाले घर में सो रही थी। अगले दिन शुक्रवार को महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका उपचार जारी है।

महिला पर हमला करने से पहले वह दानीकुंडी में कई लोगों के मकान को भी तोड़ चुका था। जिसके चलते लोग दहशत में आ गए हैं। कई लोगों ने रात को ही उसे भगाने की कोशिश की थी। जिसके बाद वह करगीकला वाले इलाके में गया था। वहीं वन विभाग को भी इस बात की सूचना दी गई थी। सूचना मिलने पर वन विभाग भी अलर्ट हो गया है। वन विभाग भी इस हाथी पर नजर बनाए हुए है। यहीं नहीं 2 और हाथियों पर भी वन विभाग की नजर है। फिलहाल हाथी इस समय ढपलीपानी इलाके में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *