18 राज्यों में अगले 3-4 दिन भारी बारिश का अलर्ट:

18 राज्यों में अगले 3-4 दिन भारी बारिश का अलर्ट:

देश के कई राज्यों में बारिश का कहर जारी है। मौसम विभाग ने दिल्ली, हरियाणा, पंजाब सहित उत्तर भारत में 1 अगस्त तक तक भारी बारिश की संभावना जताई है। राजस्थान में बाढ़ से हालात खराब हो गए हैं। जम्मू में बारिश की वजह से स्कूल बंद करने के आदेश दिए गए हैं। इधर, हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में गुरुवार को बादल फटने से 6 लोग घायल हो गए।

मौसम विभाग ने तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, दक्षिण कर्नाटक, केरल और माहे में भी बारिश की चेतावनी जारी की है। शुक्रवार और शनिवार को तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में भारी बारिश होने की संभावना जताई है।

इसके अलावा अगले 5 दिनों तक पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय और नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में छिटपुट बारिश की संभावना जताई गई है।भारी बारिश के कारण रूपनगर में लोग घरों में फंस गए। सेना के 40 जवानों ने इन्हें नाव के जरिए निकाला। राजस्थान में बारिश का दौर तो धीमा पड़ गया, लेकिन जोधपुर में तीन दिन तक हुई बारिश के कारण सड़कें दरिया बन गई हैं। गुरुवार को यहां 2 मिमी बारिश हुई। प्रदेश में 1 जून से 28 जुलाई तक बारिश सामान्य से 66% अधिक हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *