वेटलिफ्टिंग में भारत को 4 मेडल:मीराबाई ने दिलाया गोल्ड

वेटलिफ्टिंग में भारत को 4 मेडल:मीराबाई ने दिलाया गोल्ड

कॉमनवेल्थ गेम्स के दूसरे दिन भारत ने चार मेडल अपने नाम किए। ये चारों पदक वेटलिफ्टिंग में आए। संकेत महादेव ने मेंस 55 KG वेट कैटेगरी में देश को पहला मेडल दिलाया। ​​दूसरा पदक गुरुराजा ने 269 KG वेट उठाकर हासिल किया। उनके नाम ब्रॉन्ज मेडल आया।

वहीं, मीराबाई चानू ने 49 KG वेट कैटेगरी में भारत को पहला गोल्ड मेडल दिलाया। उन्होंने कुल 201 KG वेट उठाते हुए गेम्स रिकॉर्ड के साथ पहला स्थान हासिल किया। बिंदिया रानी देवी ने देश के लिए चौथा मेडल जीता। उन्होंने 55 KG वेट कैटेगरी में सिल्वर मेडल अपने नाम किया है। बिंदिया ने कुल 202 KG वेट उठाया।

वहीं, टोक्यो ओलिंपिक की ब्रॉन्ज मेडलिस्ट लवलीना बोरगोहेन 70 किलोवेट कैटेगिरी में न्यूजीलैंड की एरियान निकोल्सन को 5-0 से हरा कर क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है। लवलीना तीनों राउंड में निकोल्सन पर भारी रही। उनको तीनों राउंड में पांचों जज ने उनके पक्ष में फैसला सुनाया।भारतीय महिला हॉकी टीम अपने दूसरे मैच में वेल्स को 3-1 से हरा दिया है। वंदना कटारिया ने दो गोल किए। वहीं, गुरजीत कौर ने एक गोल किया। गुरजीत ने इससे पहले घाना के खिलाफ भी दो गोल किए थे। भारत की यह लगातार दूसरी जीत है। उसने पहले मैच में घाना को हराया था। अब भारत अगला मुकाबला इंग्लैंड के खिलाफ दो अगस्त को होगा।

बैडमिंटन मिक्स्ड टीम इवेंट के ग्रप स्टेज में भारत ने श्रीलंका को हरा दिया है। पांच मैचों के मुकाबले में भारत ने पहले चार मैच जीत लिए हैं। पहले डबल्स मैच में सात्विक साईराज रेंकी रेड्‌डी और अश्विनी पोनप्पा की भारतीय जोड़ी ने सचिन दास और थिलिनी हेंडाहेवा की जोड़ी को 21-14, 21-9 से हराया। मेंस सिंगल्स में लक्ष्य सेन ने निलुका करुणारत्ने को 21-18, 21-5 से हराया। विमेंस सिंगल्स में आकर्षि कश्यप ने विदरा सुहासनी को 21-3, 21-9 से हराया। इसके बाद मेंस डबल्स में समेश रेड्डी और चिराग चंद्रशेखर रेड्डी ने जीत हासिल की। पांचवें मैच में गायत्री और तृशा की जोड़ी ने आसान जीत हासिल की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *