अमेरिका के केंटकी में बाढ़, 25 लोगों की मौत:

अमेरिका के केंटकी में बाढ़, 25 लोगों की मौत:

अमेरिका में तेजी से क्लाइमेट चेंज हो रहा है। देश का पश्चिमी हिस्सा जहां भीषण गर्मी और सूखे से बेहाल है, वहीं दक्षिणी-पूर्वी हिस्से में भारी बारिश हो रही है। 27 जुलाई से हो रही बारिश के चलते केंटकी राज्य में बाढ़ आ गई है। यहां कम से कम 25 लोगों की मौत हो गई है।

केंटकी गवर्नर एंडी बेशियर ने कहा- मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। बारिश के चलते इलैक्ट्रिसिटी सप्लाई बंद हो गई है। यहां 25,000 से ज्यादा घरों की बिजली गुल हो गई है। गंभीर हालात को देखते हुए इमरजेंसी लगाई गई है। एडमिनिस्ट्रेशन रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटा हुआ है।

गवर्नर एंडी बेशियर ने बताया कि बाढ़ से नदियों का जलस्तर काफी बढ़ गया है। ऐसे में नेशनल गार्ड की टीम लोकल एडमिनिस्ट्रेशन की मदद कर रही है। करीब 50 हेलिकॉप्टर, 100 बोट लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाने में लगे हुए हैं।कई लोग घरों की छतों पर खड़े होकर अपनी जान बचा रहे हैं। नेशनल वेदर सर्विस ने चेतावनी दी कि केंटकी, वेस्ट वर्जीनिया के कुछ हिस्सों में इस हफ्ते भारी बारिश हो सकती है।नॉट काउंटी (केंटकी का एक जिला) में एक ही परिवार के 4 बच्चों की मौत हो गई। बच्चों की उम्र 1 साल से 8 साल के बीच थी। 28 जुलाई को बच्चों के लापता होने की खबर सामने आई थी। आज उनके शव मिले। बच्चों के पेरेंट्स एंबर स्मिथ और रिले नोबल ने एक पेड़ पर चढ़कर खुद की जान बचा ली। दोनों 8 घंटे तक पेड़ पर ही चढ़े रहे। उन्होंने बताया कि कुछ समय तक बच्चे उनके साथ थे। फिर एक सैलाब आया और बच्चे बह गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *