अमेरिका में गन कल्चर खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। अब देश की राजधानी वॉशिंगटन डीसी में देर रात फायरिंग की घटना सामने आई है। भीड़ पर फायरिंग की गई। इस हमले में 6 लोगों को गोली लगी थी। इनमें से 1 की मौत हो गई, बाकी 5 घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है।
वॉशिंगटन डीसी पुलिस के मुताबिक, घटना कॉन्डो कॉम्प्लेक्स में हुई है। हमलावर ने एफ एवेन्यू एनई के 1500 ब्लॉक में बेनिंग कोर्ट अंधाधुंध गोलियां बरसाईं। हालांकि, हमलावर के बारे में अभी जानकारी नहीं मिल पाई है।बता दें कि वॉशिंगटन डीसी में पिछले 12 घंटे के भीतर यह छठी घटना है। डीसी पुलिस के मुताबिक वीकेंड पर पिछले 12 घंटे में हुई छह घटनाओं में 11 लोगों की गोली मारी गई। इससे पहले 18 जुलाई को अमेरिका के इंडियाना में ग्रीनवुड पार्क मॉल में 10 लोग फायरिंग का शिकार हुए थे। इनमें से 3 की मौत हो गई थी। एक आर्म्ड सिविलियन ने हमलावर को मार गिराया था।4 जुलाई को अमेरिका के स्वतंत्रता दिवस पर शिकागो में फ्रीडम डे परेड के दौरान फायरिंग का मामला सामने आया था। घटना में 6 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 31 घायल हो गए थे। शिकागो पुलिस ने 22 साल के संदिग्ध रॉबर्ट ई क्रीमो को गिरफ्तार किया था। रॉबर्ट पेशे से एक म्यूजिशियन था। हमला करने के बाद भागने की फिराक में था, जिसे पुलिस ने पुलिस ने शिकागो हाईवे पर लंबी दूरी तक पीछा कर गिरफ्तार किया।