CG के 5 संभाग के खिलाड़ी जगदलपुर में दिखाएंगे जौहर:राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

CG के 5 संभाग के खिलाड़ी जगदलपुर में दिखाएंगे जौहर:राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में गुरुवार को 4 दिवसीय राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। इस प्रतियोगिता में प्रदेश के सरगुजा, रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर और बस्तर संभाग के करीब 700 खिलाड़ी हिस्सा लिए हैं। शहर के इंदिरा प्रियदर्शिनी स्टेडियम में फुटबाल, टेबल टेनिस, योगा और डॉज बॉल के खेल होंगे। खास बात यह है कि हाल ही में बने इंदिरा प्रियदर्शनी स्टेडियम में पहली बार इन खेलों का आयोजन किया जा रहा है।इस चार दिवसीय राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में बस्तर जोन की मेजबानी में फुटबॉल, योगा, डाॅज बाॅल और टेबल टेनिस की प्रतियोगिताएं आयोजित की गई है। इसमें सुब्रतो फुटबाल में 14 और 17 वर्ष आयुवर्ग के बालक और 17 वर्ष आयुवर्ग की बालिकाएं हिस्सा ली हैं। योगा और टेबल टेनिस में 14, 17 और 19 वर्ष आयुवर्ग के बालक और बालिकाएं अपना जौहर दिखाएंगे। वहीं डाॅज बाॅल में 17 वर्ष आयुवर्ग के बालक और बालिकाएं हिस्सा लिए हैं।

कलेक्टर चंदन कुमार ने कहा कि, कई ऐसे बच्चे हैं, जिनमें अद्भुत खेल कौशल होता है। लेकिन, उन्हें अवसर नहीं मिलने के कारण आगे नहीं बढ़ पाते हैं। शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता ऐसे ही खेल कौशल से भरपूर खिलाड़ियों को अवसर प्रदान करता है। ताकि वे अपने कौशल के प्रदर्शन से देश-दुनिया में अपना और क्षेत्र का नाम रोशन कर सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *