कांग्रेस की तिरंगा यात्रा:

कांग्रेस की तिरंगा यात्रा:

छत्तीसगढ़ की मरवाही विधानसभा में कांग्रेस की तिरंगा यात्रा को लेकर माहौल गर्म है। मरवाही विधायक डॉ केके ध्रुव 75 किलोमीटर की पदयात्रा पर निकले हुए हैं। उनके साथ पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद हैं।

मंगलवार को गौरेला शहर में पदयात्रा पहुंची थी, वहीं आज पेंड्रा पहुंची। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार मरवाही विधायक को अपनी इस पदयात्रा से ज्यादा से ज्यादा कांग्रेस नेताओं-कार्यकर्ताओं को जोड़ना है। हरेक विधानसभा क्षेत्र में यह यात्रा 75 किलोमीटर की होनी है।

दरअसल केके ध्रुव की पदयात्रा को लेकर सवाल इसलिए उठ रहे हैं कि वे अपनी विधानसभा क्षेत्र के बदले दूसरे विधायक की विधानसभा क्षेत्र में नजर आ रहे हैं। कांग्रेस ने सभी विधायकों को अपनी-अपनी विधानसभा में पदयात्रा निकालने को कहा है, लेकिन मरवाही विधायक डॉक्टर केके ध्रुव को जो रूट चार्ट जारी हुआ है और पिछले दो दिनों से उनकी जो यात्रा चल रही है, उसमें वे अधिकतर मरवाही से सटे कोटा विधानसभा क्षेत्र में गए हैं।कोटा विधानसभा से जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जोगी (JCCJ) की रेणु जोगी विधायक हैं। अब विपक्षी इस बात पर सवाल उठा रहे हैं कि केके ध्रुव मरवाही छोड़कर कोटा विधानसभा में क्या कर रहे हैं? गौरेला और पेंड्रा शहर के अलावा गौरेला के 33 गांव कोटा विधानसभा क्षेत्र में आते हैं। विधायक डॉक्टर केके ध्रुव आज मरवाही विधानसभा के बचरवार गांव तक पहुंचे, जो पेंड्रा की सीमा से ही सटा हुआ है।रूट चार्ट के मुताबिक, 10 अगस्त को डॉक्टर ध्रुव की पदयात्रा मरवाही विधानसभा के पतगवां से शुरू होनी थी, लेकिन उन्होंने यह यात्रा पेंड्रा शहर के दुर्गा मंदिर से शुरू की। हालांकि इसके पीछे उन्होंने मौसम खराब का हवाला दिया। पतगवां में सड़क की हालत भी काफी खराब है।केके ध्रुव के साथ आज जिले के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता तो दिखाई दिए, लेकिन कई जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी गायब थे। कार्यकर्ता भी काफी कम संख्या में नजर आए। ​​​​​​​गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले की बसाहट कुछ ऐसी है कि ये लगभग डेढ़ विधानसभा के क्षेत्र को कवर किए हुए है। यहां चारों तरफ मरवाही है, तो बीच में गौरेला-पेंड्रा शहर। गौरेला ब्लॉक के कुछ गांव मरवाही को छोड़कर कोटा विधानसभा में आते हैं। ऐसे में विधायक का जो रूट चार्ट तय हुआ है, वो मरवाही विधानसभा के साथ-साथ कोटा क्षेत्र को भी कवर किए हुए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *