रायपुर से लेकर सुकमा तक गूंजा वंदे मातरम

रायपुर से लेकर सुकमा तक गूंजा वंदे मातरम

आज देश को आजाद हुए 75 साल पूरे हो गए हैं। ऐसे में छत्तीसगढ़ में भी धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है। शहरों से लेकर गांव तक के लोग आजदी के जश्न में डूबे हुए हैं। राजधानी रायपुर के पुलिस परेड मैदान में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तिरंगा फहराया, तो विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत ने गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के गुरुकुल ग्राउंड में ध्वजारोहण किया। इधर जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ-साथ आम लोगों ने तिरंगा फहराया। जिला मुख्यालयों में भी राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। अन्य जिलों में भी मंत्रियों, जनप्रतिनिधियों और पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों ने झंडा फहराया। इधर अमरकंटक में मां नर्मदा मंदिर भी तिरंगे की रोशनी में नहाया रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *