10 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी:

10 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी:

देश के कई हिस्सों में मानसून की बारिश कहर बरपा रही है। मौसम विभाग ने अगले दो दिन तक दिल्ली, हिमाचल, बिहार के कई इलाकों, राजस्थान, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, चंडीगढ़, हरियाणा, झारखंड, कर्नाटक सहित कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

हिमाचल प्रदेश के मनाली में सोमवार को पुल टूट गया। इससे महिला समेत 4 बह गए। मध्य प्रदेश के ज्यादातर शहरों में भारी बारिश हो रही है।

हिमाचल प्रदेश में मनाली के पास सोलंग में पुल टूट गया। इस दौरान पुल पार कर रहे दो लोग पानी में बह गए। इनमें एक महिला भी शामिल हैं। अभी भी बारिश हो रही है और सोलंग नाले में बाढ़ का पानी है। इस कारण रेस्क्यू ऑपरेशन रोक दिया गया है। प्रशासन का कहना है कि कितने लोग बहे हैं इसका पता लगाया जा रहा है। वहीं, स्थानीयों ने बताया कि यह पुल पहले भी बह चुका है। राज्य में पिछले कई घंटों से लगातार बारिश हो रही है। इससे नदियां उफान पर है।छत्तीसगढ़ के कांकेर में रविवार देर रात दीवार गिरने से एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में तीन बेटियां और उनके माता-पिता शामिल हैं। हादसा पंखाजूर के बांदे थाना क्षेत्र में हुआ है। बताया जा रहा है कि तेज बारिश के चलते मकान की कच्ची दीवार देर रात सो रहे परिवार पर गिर गई। इससे सभी की मौत हो गई। हादसे का पता ग्रामीणों को सुबह चला।

मध्यप्रदेश के ज्यादातर शहरों में भारी बारिश हो रही है। भोपाल में रातभर से पानी गिर रहा है, जिसके चलते राजधानी में जगह-जगह जलजमाव के हालात हो गए हैं। कई नदियां-नाले उफान पर हैं। ज्यादातर डैम के गेट खोल दिए गए हैं। मौसम विभाग ने 15 अगस्त को जबलपुर, भोपाल और इंदौर में भारी से भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। भोपाल के आसपास के जिलों रायसेन, विदिशा और सीहोर में भारी बारिश का अलर्ट है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *