रायपुर एयरपोर्ट:यात्री सुविधा देने में देश में दूसरी स्‍थान पर, विश्व में 36वीं रैंकिंग मिली

रायपुर एयरपोर्ट:यात्री सुविधा देने में देश में दूसरी स्‍थान पर, विश्व में 36वीं रैंकिंग मिली

यात्रियों को सुविधा देने के मामले में रायपुर एयरपोर्ट ने देश के पूर्वी क्षेत्र में स्थित घरेलू विमानतलों को पीछे छोड़ दिया है। एयरपोर्ट काउंसिल इंटरनेशनल मोंट्रियल (कनाडा) की ओर से 2022 के क्वार्टर-टू में किए गए एयरपोर्ट सर्विस क्वालिटी सर्वे में रायपुर विमानतल को पूर्वी क्षेत्र में पहला, देश में दूसरा और दुनियाभर में 36वां रैंक घोषित किया है। यात्रियों के फीड बैक के आधार पर किए गए सर्वे में रायपुर एयरपोर्ट को 5 में 4.95 अंक प्राप्त हुए हैं। एयरपोर्ट डायरेक्टर प्रवीण जैन ने बताया कि पिछली तिमाही में हुए सर्वे के आधार इस तिमाही को रायपुर एयरपोर्ट को 0.15 अंक ज्यादा मिले हैं।

सर्वे में यात्रियों से मिले फीड बैक के आधार पर विमानतलों को अंक दिए जाते हैं। रायपुर में यात्रियों के लिए हर तरह की सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। इसलिए फीड बैक भी बेहतर मिल रहा है। सर्वे में 31 बिंदुओं को शामिल किया गया था। इसमें यात्रियों को एयरपोर्ट में प्रवेश करने से लेकर उसके बाहर जाने तक की गतिविधियों को शामिल किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *