भारतीय शेयर मार्केट में आज बिकवाली देखने को मिली। आज के कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों इंडेक्स में बड़ी गिरावट देखी गई है। सेंसेक्स 800 अंकों से ज्यादा टूटा जबकि निफ्टी भी 17500 के नीचे पहुंचा। निफ्टी सेक्टोरल इंडेक्स में भी बिकवाली देखने को मिली। बैंक, ऑटो, IT और फाइनेंशियल शेयरों पर दबाव देखने को मिला।
निफ्टी पर ये सभी इंडेक्स करीब 2% कमजोर हुए। रियल्टी इंडेक्स में 2.5% गिरावट रही। मेटल और फार्मा इंडेक्स भी कमजोर हुए। सेंसेक्स में 872 अंकों की गिरावट के साथ 58,773.87 पर जबकि निफ्टी में 268 अंकों की कमजोरी के साथ 17491 पर बंद हुआ है। हैवीवेट शेयरों में बिकवाली रही। सेंसेक्स 30 के 28 शेयर गिरावट में बंद हुए। आज के टॉप लूजर्स में टाटा स्टील, एशियन पेंट्स, LT, विप्रो, बजाज फाइनेंस, कोटक महिद्रा बैंक शामिल हैं।