PM मोदी की गुजरात यात्रा:’खादी महोत्सव’ में 7500 महिलाओं के साथ पीएम ने चलाया चरखा

PM मोदी की गुजरात यात्रा:’खादी महोत्सव’ में 7500 महिलाओं के साथ पीएम ने चलाया चरखा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार से गुजरात की दो दिवसीय यात्रा पर हैं। वे दोपहर करीब 2.30 बजे अहमदाबाद पहुंचे। अहमदाबाद से वे सीधे गांधीनगर स्थित राजभवन पहुंचे। इसके बाद साबरमती रिवरफ्रंट पर आयोजित ‘खादी उत्सव’ समारोह में शामिल हुए, जहां उन्होंने हजारों महिलाओं के साथ चरखा भी चलाया। इस कार्यक्रम के बाद उन्होंने साबरमती नदी पर बने नए फुटओवर ‘अटल ब्रिज’ का लोकार्पण किया।खादी को भी अपने घर में जगह दीजिए तो लोकल अभियान को और मदद मिलेगी। आप में से जो भी विदेश में रह रहे हों और जब भी विदेश जा रहे हों तो अपने साथ खादी का एक कपड़ा ले जाएं। इससे दूसरे देश के नागरिकों में खादी को लेकर जागरूकता भी आएगी। खादी हमारा इतिहास का अभिन्न हिस्सा है। जब हम अपनी विरासत पर गर्व करते हैं तो दुनिया भी उसे मान-सम्मान देती है।पीएम मोदी ने कहा कि इतिहास साक्षी है कि खादी का एक-एक धागा, आजादी के आंदोलन की ताकत बन गया। उसने गुलामी की जंजीरों को तोड़ दिया। खादी का वही धागा, विकसित भारत के प्रण को पूरा करने का, आत्मनिर्भर भारत के सपने को पूरा करने का प्रेरणा-स्रोत बन सकता है।

पीएम मोदी ने देश वासियों से अपील करते हुए कहा कि ‘मैं देशभर के लोगों से एक अपील भी करना चाहता हूं। आने वाले त्योहारों में इस बार खादी ग्रामोद्योग में बना उत्पाद ही उपहार में दें। आपके पास अलग-अलग तरह के फैब्रिक से बने कपड़े हो सकते हैं, लेकिन उसमें आप खादी को भी जगह देंगे, तो वोकल फॉर लोकल अभियान को गति मिलेगी।’‘खादी उत्सव’ में गुजरात के विभिन्न जिलों से 7500 महिलाएं खादी कारीगर एक ही समय और एक ही जगह चरखा चलाती नजर आईं। इस कार्यक्रम में एक प्रदर्शनी भी हुई, जिसमें 1920 के दशक से इस्तेमाल में लाए गए विभिन्न पीढ़ियों के 22 चरखों को प्रदर्शित किया गया। इनमें ‘यरवदा चरखा’ जैसे चरखे भी शामिल हुए, जो स्वतंत्रता संग्राम के दौरान इस्तेमाल किए गए चरखों का प्रतीक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *