एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के घर रेड, सवा 5 करोड़ कैश मिला:

एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के घर रेड, सवा 5 करोड़ कैश मिला:

बिहार में विजिलेंस ने रूरल डेवलपमेंट डिपार्टमेंट के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के ठिकानों से 5 करोड़ से ज्यादा कैश बरामद किया है। इंजीनियर संजय कुमार राय के पटना के 2 और किशनगंज के 3 ठिकानों पर छापेमारी की गई है। पटना के ठिकानों से सवा करोड़ कैश तो किशनगंज से 4 करोड़ रुपए मिले हैं। दोनों जगह कैश गिनने के लिए मशीन मंगवाई गई थीं।

इंजीनियर संजय कुमार राय का घर पटना के बसंत बिहार कॉलोनी में है, जबकि तैनाती किशनगंज जिले में है। विजिलेंस की दो टीमों ने शनिवार सुबह 7 बजे एक साथ पटना और किशनगंज में छापे मारे। किशनगंज में 13 मेंबर्स की टीम ने संजय कुमार राय के रूईधाशा, उसके पर्सनल असिस्टेंट ओम प्रकाश यादव के लाइनपाड़ा और कार्यालय के कैशियर खुर्रम सुल्तान के लाइनपाड़ा में बने घर पर छापेमारी की।

बरामद कैश में करीब 3 करोड़ रुपए पर्सनल असिस्टेंट ओम प्रकाश यादव के घर से 4 करोड़ और कैशियर के घर से करीब एक करोड़ कैश मिले हैं। ओम प्रकाश यादव को संजय कुमार राय ने अपने खर्च पर रखा था। इसी के माध्यम से वसूली करता था।

पटना में संजय कुमार राय के घर से सवा करोड़ रुपए, लाखों रुपए की ज्वेलरी, बड़े स्तर पर जमीन और फाइनेंशियल इंवेस्टमेंट के कागजात मिले हैं। जिनका कैलकुलेशन अभी किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *