केजरीवाल सरकार ने जीता विश्वासमत:

केजरीवाल सरकार ने जीता विश्वासमत:

दिल्ली विधानसभा में प्रस्ताव पेश होने के तीन दिन बाद गुरुवार को केजरीवाल सरकार ने विश्वासमत जीत लिया है। सरकार के सपोर्ट में 58 वोट पड़े हैं, जबकि भाजपा ने वोटिंग से वॉकआउट कर दिया। 70 सीटों वाली दिल्ली विधानसभा में AAP के 62 और भाजपा के 8 विधायक हैं।

गुरुवार को सदन शुरू होते ही भाजपा विधायक शराब घोटाले की चर्चा को लेकर हंगामा करने लगे, जिसके बाद डिप्टी स्पीकर राखी बिरला ने भाजपा के 2 विधायकों को मार्शल आउट कर दिया। विधायकों के मार्शल आउट के बाद दिल्ली असेंबली में नेता प्रतिपक्ष रामवीर विधूड़ी ने कहा कि 2000 करोड़ रुपए का शराब घोटाला है और हमारे विधायकों को बोलने नहीं दिया जा रहा है।विश्वासमत प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि CBI के अधिकारी मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार कर सकती है। केजरीवाल ने आगे दावा किया कि अगर सिसोदिया को गिरफ्तार किया गया तो गुजरात चुनाव में हमारे वोट पर्सेंटेज बढ़ेंगे। उन्होंने आगे कहा कि मेरे खिलाफ भी इन्होंने 16 केस किए गए थे, 12 केस में मैं बरी हो गया।

मनीष सिसोदिया के घर पर 19 अगस्त को CBI रेड के बाद AAP ने भाजपा पर ऑपरेशन लोटस का आरोप लगाया। AAP ने कहा कि भाजपा 800 करोड़ रुपए खर्च कर हमारे 40 विधायकों को खरीदना चाहती है। भाजपा के लोगों ने 12 विधायकों को 20-20 करोड़ रुपए का ऑफर भी दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *