2022 का सबसे शक्तिशाली तूफान हिनामनोर

2022 का सबसे शक्तिशाली तूफान हिनामनोर

विश्व में 2022 का सबसे शक्तिशाली तूफान हिनामनोर है। सबसे ज्यादा खतरा चीन और जापान को है। यह तूफान पूर्वी चीन सागर के पार और जापान के दक्षिण हिस्से को ज्यादा नुकसान पहुंचा सकता है।

US ज्वाइंट टाइफून वार्निंग सेंटर (JTCW) के मुताबिक, सुपर टाइफून हिनामनोर करीब 257 KM/H की रफ्तार से उठा था। अब तूफान की रफ्तार 313 KM/H है। इसकी वजह से लहरों की ऊंचाई 15 मीटर तक हो गई है। आने वाले दिनों इसकी रफ्तार कम हो सकती है।जापान के मौसम विज्ञान एजेंसी के मुताबिक, तूफान की जितनी स्पीड पता चली है। उस हिसाब से हिनामनोर 2022 का अगस्त में आने वाला सबसे तेज और शक्तिशाली तूफान है। बुधवार सुबह 10 बजे करीब तूफान जापान के ओकिनावा से 230 KM दूर ईस्ट में था। इसके नॉर्थ-ईस्ट में रयूकू द्वीप की ओर बढ़ने के चांस ज्यादा हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *