दिल्ली में शुक्रवार को आयोजित फिक्की स्मार्ट पुलिसिंग अवॉर्ड्स में छत्तीसगढ़ के तीन पुलिस अधिकारियों को सम्मानित किया गया है। कोरबा के पुलिस अधीक्षक (SP) संतोष सिंह को सामुदायिक पुलिसिंग के क्षेत्र में सराहनीय योगदान के लिए फिक्की अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। एसपी संतोष सिंह के साथ ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर प्रशांत अग्रवाल और डीआईजी सीआईडी हिमानी खन्ना को भी यह प्रतिष्ठित अवॉर्ड मिला है।
भारतीय वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ यानी फिक्की (Federation of Indian Chambers of Commerce & Industry) पिछले कई वर्षों से देश के विभिन्न राज्यों की पुलिस एवं केंद्रीय पुलिस संगठनों द्वारा नवाचार कर किए जा रहे अच्छे कार्यों के लिए कुछ चुने हुए पुलिस अधिकारियों को हर साल स्मार्ट पुलिसिंग अवॉर्ड्स (Smart Policing Awards) से सम्मानित करता है।