पंजाब के अमृतसर में मेंटल अस्पताल से शनिवार को आतंकी आशीष मसीह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। उसे 9 महीने पहले गुरदासपुर के दीना नगर में मिले RDX और हैंड ग्रेनेड के मामले में पकड़ा गया था। पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार, आशीष गुरदासपुर जेल में बंद था। बीती 28 अगस्त को मानसिक परेशान होना बताकर वह अमृतसर के मेंटल अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचा था। उसके साथ तीन जेल कर्मियों की भी ड्यूटी लगाई गई, लेकिन शनिवार दोपहर तकरीबन 2:30 बजे के करीब मसीह पुलिस वालों को शौचालय का बहाना लगा कर भागने में कामयाब हो गया। अमृतसर के मजीठा रोड थाने ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है।