गुलाम नबी नई पार्टी बनाएंगे:कहा- झंडा और नाम कश्मीरी तय करेंगे;

गुलाम नबी नई पार्टी बनाएंगे:कहा- झंडा और नाम कश्मीरी तय करेंगे;

कांग्रेस से अलग हुए गुलाम नबी आजाद ने रविवार को जम्मू में कहा कि वे अपनी नई पार्टी बनाएंगे। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी का झंडा ऐसा होगा, जिसे हर धर्म का आदमी स्वीकार करे। पार्टी का झंडा और नाम कश्मीर की अवाम तय करेगी। कांग्रेस से इस्तीफे के बाद यह आजाद की पहली रैली है।

आजाद ने कांग्रेस हाईकमान में से किसी का नाम लिए बगैर कहा कि मेरी नई पार्टी बनाने से उनमें बौखलाहट है, लेकिन मैं किसी का बुरा नहीं चाहता हूं।

आजाद की पार्टी के 3 एजेंडे

  • जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा।
  • बाहरी आदमी जमीन न खरीदे।
  • नौकरी केवल जम्मू-कश्मीर के लोगों को मिले।

आजाद ने 26 अगस्त को कांग्रेस छोड़ दी थी। उनके बाद जम्मू-कश्मीर विधानसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर समेत चार नेताओं ने भी कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया। इनके अलावा जम्मू-कश्मीर के पूर्व उपमुख्यमंत्री तारा चंद, पूर्व मंत्री माजिद वानी और मनोहर लाल शर्मा ने भी कांग्रेस छोड़ दी थी। कुल मिलाकर 64 नेता कांग्रेस से इस्तीफा दे चुके हैं। माना जा रहा है कि ये सभी लोग आजाद की नई पार्टी में शामिल हो सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *