जम्मू-कश्मीर में लैंड ओनर्स अब ऑनलाइन अपनी जमीन का ब्यौरा हासिल कर पाएंगे। राजस्व विभाग ने सभी जमीन मालिकों को लैंड पासबुक जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसी के चलते जम्मू प्रोविंस के सभी 10 जिलों में शनिवार को शासन स्तर पर समारोह का आयोजन किया गया, इसमें लैंड ओनर्स को यह पासबुक बांटे गए।
इस पासबुक में अकाउंट नंबर, खसरा नंबर, लैंड टाइप, लैंड ओनर आदि की जानकारी उपलब्ध होगी। लैंड ओनर को हर छह महीने में कॉपी में एंट्री करवानी होगी। अगर कोई जमीन बेचना चाहता है, लोन लेना चाहता है या किसी अन्य सरकारी योजना का लाभ लेना चाहता है, तो इस पासबुक का यूज किया जाएगा।पासबुक बांटने का सबसे बड़ा समारोह जम्मू के कन्वेंशन सेंटर में आयोजित किया गया, जिसकी अध्यक्षता लेफ्टिनेंट गवर्नर मनोज सिन्हा ने की। विभाग ने उर्दू, हिंदी और अंग्रेजी में यह पासबुक जारी की है।
इस पासबुक में ओनर के पास मिली जमीन का पूरा ब्यौरा और जमा किए गए संपत्ति कर के नेचर का रिकॉर्ड किया जाएगा। जमींदार किसी पटवारी, तहसीलदार या रेवेन्यू ऑफिस में आए बिना अपनी पासबुक ऑनलाइन तैयार कर सकता है। नागरिकों की सुविधा और बेहतर व्यवस्था के लिए सरकार की पहल के तहत लैंड रिकॉर्ड्स की स्कैनिंग और डिजिटलाइजेशन शुरू किया जा चुका है।