अफगानिस्तान की राजधानी काबुल के दारुल अमन इलाके में रूसी ऐंबेसी के बाहर फिदायीन हमला हुआ है। सोमवार को हुए इस ब्लास्ट में 2 रूसी अधिकारियों समेत 20 लोगों की मौत हो गई है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक सुसाइड बॉम्बर ने रूसी दूतावास के बाहर खुद को उड़ा दिया। धमाके के दौरान कुछ अफगानी नागरिक वीजा बनवाने के लिए वहां मौजूद थे। सुरक्षा अधिकारियों ने फिलहाल इस घटना पर कोई बयान नहीं दिया है।