संघ पर ‘चिंतन’ के लिए पहुंचे भागवत:CM बोले-गौमाता की बात करते हैं, हमारे बनाए गौठान भी देखने जाएं

संघ पर ‘चिंतन’ के लिए पहुंचे भागवत:CM बोले-गौमाता की बात करते हैं, हमारे बनाए गौठान भी देखने जाएं

रायपुर में बुधवार सुबह से ही राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की गतिविधियां शुरू हो चुकी हैं। संघ की दशा और दिशा पर चिंतन के लिए प्रमुख मोहन भागवत भी मंगलवार शाम रायपुर पहुंच गए थे। संघ के इस चिंतन शिविर में देश अलग-अलग कोनों से पड़े पदाधिकारियों के भी आने की सूचना है। वहीं दूसरी ओर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि वह यहां संघ प्रमुख का स्वागत करते हैं। उन्हें हमारे बनाए गौठान भी देखने चाहिए।

एयरपोर्ट के सामने बने मानस भवन में संघ की बैठक चल रही है। यह बैठक 7 से 9 सितंबर तक होगी।हर दिन संघ प्रमुख केंद्रीय टोली के पदाधिकारियों के साथ आगामी कार्ययोजना पर मंथन करेंगे। संघ के शिक्षा, सेवा के कामों पर चर्चा होगी। पर्यावरण संरक्षण भी बैठक में बड़ा विषय है। इसके प्रति जागरूकता के लिए भी रणनीति तैयार की जा रही है। संघ प्रमुख अलग-अलग मुद्दों पर भी संबंधित लोगों से बात कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री की संघ प्रमुख को सलाह
वहीं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हम तो मोहन भागवत का स्वागत करते हैं। यहां आए हैं, बढ़िया है। मुझे पता चला कि वो यहां के व्यंजन चीला-फरा भी खा रहे हैं। अच्छा है छत्तीसगढ़ की संस्कृति काे आत्मसात करें। यहां भाई-चारा, शांति, प्रेम का माहौल है। ये प्रदेश कबीर, गुरू घासीदास और माता कौशल्या का प्रदेश है। यहां कौशल्या माता का मंदिर है, वहां जाकर दर्शन करें। गौ माता की बात करते हैं। हमने गौठान बनाया है, उसे देखने जाएं। स्वामी आत्मानंद स्कूल जाकर बच्चों से बात करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *