इनकम टैक्स विभाग (IT) ने बुधवार को देशभर में एक साथ 100 ठिकानों पर छापा मारा। ये कार्रवाई मिड-डे मील में कमाई, पॉलिटिकल फंडिंग में टैक्स चोरी और शराब घोटालों के सिलसिले में की गई है। दिल्ली, राजस्थान, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ और उत्तराखंड समेत 12 राज्यों में IT के छापे जारी हैं। दिल्ली स्थित स्वतंत्र थिंकटैंक सेंटर फॉर पॉलिसी रिसर्च (CPR) में भी IT ने छापेमारी की है।छत्तीसगढ़ में IT ने कुछ शराब कारोबारियों के यहां छापा मारा है। इनमें एक शराब कारोबारी का नाम अमोलक सिंह बताया जा रहा है। रामदास अग्रवाल, उनके बेटे अनिल, एश्वर्या किंगडम के आरके गुप्ता के घर रेड मारी गई है। ये मामला शराब घोटाले और टैक्स चोरी से जुड़ा है।IT की टीम यूपी के 24 शहरों में छापेमारी कर रही है। राजधानी लखनऊ में बुधवार IT की टीम बुधवार सुबह राष्ट्रीय क्रांतिकारी समाजवादी पार्टी चीफ गोपाल राय के घर पहुंची। गोपाल राय केंद्रीय लोक शिकायत और जांच संस्थान नाम से संस्था चलाते हैं। वह संस्था के चेयरमैन हैं। उनके घर कागजों की जांच चल रही है। मामला पॉलिटिकल फंडिंग और टैक्स चोरी से जुड़ा है।
दिल्ली स्थित स्वतंत्र थिंकटैंक सेंटर फॉर पॉलिसी रिसर्च में भी IT ने छापेमारी की है। CPR पर यह कार्रवाई हरियाणा, महाराष्ट्र और गुजरात में हो रही आयकर विभाग की छापेमारी से जुड़ी है। अभी CPR के गवर्निंग बोर्ड की चेयरपर्सन मीनाक्षी गोपीनाथ हैं। राजनीतिक वैज्ञानिक गोपीनाथ जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी में पढ़ाती थीं और नई दिल्ली में लेडी श्रीराम कॉलेज की प्रिंसिपल रही हैं। इसकी प्रेसिडेंट और चीफ एग्जीक्यूटिव यामिनी अय्यर हैं।
इसके बोर्ड मेंबर में पूर्व विदेश सचिव श्याम सरण और आईआईएम के प्रोफेसर रामा बिजापुरकर शामिल हैं। भाजपा सरकार के एक प्रमुख आलोचक और शिक्षाविद प्रताप भानु मेहता भी इस सेंटर के प्रमुख रह चुके हैं।