ओम माथुर CG के नए भाजपा प्रभारी:

ओम माथुर CG के नए भाजपा प्रभारी:

छत्तीसगढ़ की प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी को पद से हटा दिया गया है। अब राजस्थान के ओम माथुर काे छत्तीसगढ़ का नया भाजपा प्रदेश प्रभारी बना दिया गया है। ये आदेश जेपी नड्‌डा के निर्दश पर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने जारी किया है। दिल्ली से जब शुक्रवार की शाम ये फरमान आया, पुरंदेश्वरी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के ही साथ रायपुर के प्रदेश भाजपा कार्यालय में बैठक कर रहीं थीं। इस बड़ी सर्जरी को लेकर कई तरह की चर्चाएं हैं। सह प्रभारी नितिन नबीन को बरकरार रखा गया है।9 अगस्त को प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष को बदलने का आदेश जारी हुआ था। विष्णुदेव साय की जगह अरुण साव को प्रदेश अध्यक्ष बना दिया गया। ये बदलाव चुनाव के लिहाज से अहम माना गया। इसके बाद 17 अगस्त को नेता प्रतिपक्ष को बदलने का फरमान जारी हुआ। धरमलाल कौशिक की जगह नारायण चंदेल को जिम्मेदारी दी गई। इसके बाद करीब एक महीने में प्रदेश प्रभारी बदल दिया गया। 2023 के विधानसभा और इसके बाद लोकसभा के चुनावों में माथुर की भूमिका अहम रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *