क्वीन एलिजाबेथ-II नहीं रहीं:

क्वीन एलिजाबेथ-II नहीं रहीं:

ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ II का निधन हो गया है। उन्होंने 6 फरवरी 1952 को पिता किंग जॉर्ज की मौत के बाद ब्रिटेन का शासन संभाला। तब उनकी उम्र सिर्फ 25 साल थी। तब से 70 साल तक उन्होंने शासन किया। उन्होंने 2 दिन पहले ‌‌ब्रिटेन की 15वीं PM लिज ट्रस को शपथ दिलाई थी।फरवरी 1952 में सब कुछ बदल गया। लंबे वक्त से बीमार चल रहे एलिजाबेथ के पिता किंग जॉर्ज का निधन हो गया। अब ब्रिटेन को नई महारानी मिलने वाली थी। महज 25 साल की उम्र में एलिजाबेथ II ने ब्रिटेन का शासन संभाला। जून 1953 में उनका आधिकारिक रूप से राज्याभिषेक किया गया। इस कार्यक्रम को पहली बार टीवी पर दिखाया गया। इस दौरान एलिजाबेथ ने कहा था- मेरे पास इस नई जिम्मेदारी के लिए बहुत कम एक्सपीरिएंस है। पेरेंट्स ने जिस तरह से सब कुछ संभाला, मैं भी वैसे ही काम करूंगी। इस मौके पर मैं आप सबका दिल से धन्यवाद करना चाहती हूं।

अक्टूबर 1965 में पॉपुलर म्यूजिक बैंड ‘बीटल्स’ के मेंबर्स क्वीन से मिलने बकिंघम पैलेस पहुंचे थे। बैंड के मेंबर्स जॉन लेनन, पॉल मेकॉर्टनी, जॉर्ज हैरिसन और रिंगो स्टार की एक झलक पाने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा था। पैलेस के गेट पर चढ़कर लोग अंदर घुसने की कोशिश कर रहे थे। महारानी के घर के बाहर पुलिस बल तैनात था। क्वीन ने बैंड मेंबर्स को सम्मानित किया। पॉल मैक्कॉर्टनी ने महारानी से मिलने के बाद कहा था- वो बहुत फ्रेंडली थीं।1986 में एलिजाबेथ ने चीन का दौरा किया। ये पहली बार था जब कोई ब्रिटेन की महारानी चीन गई हों। उनके पहले प्रेसिडेंट रिचर्ड एम. निक्सन और प्रधानमंत्री मार्गरेट थैचर ने चीन का दौरा किया था। इस यात्रा को ब्रिटेन के राजनयिक प्रयास के रूप में देखा गया।2018 में ब्रिटेन के शाही परिवार के प्रिंस हैरी और मेगन मर्केल ने शादी की थी। अक्टूबर 2019 में खबरें आने लगीं कि शाही परिवार और इन दोनों के बीच सब कुछ ठीक नहीं है। आखिरकार मीडिया की अटकलें सही साबित हुईं और 9 जनवरी 2020 को दोनों ने शाही परिवार से अलग होने की घोषणा की। इसके बाद ही दंपती ने ‘रॉयल हाइनेस’ की उपाधि और शाही परिवार से मिलने वाली सभी सुविधाएं छोड़ दी थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *