छत्तीसगढ़ में अब बिजली गई तो तुरंत बताएगी कंपनी:

छत्तीसगढ़ में अब बिजली गई तो तुरंत बताएगी कंपनी:

अगर आंधी-तुफान की वजह से खंभा या तार टूटने से बिजली कटी या कोई बड़ा ब्रेकडाउन हुआ तो बिजली कंपनी उपभोक्ता को तुरंत इसकी जानकारी देगी। छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी ने इसके लिए नई सूचना प्रणाली विकसित किया है। यह सूचना सीधे संबंधित उपभोक्ता के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर भेजी जाएगी। कॉल सेंटरों के माध्यम से फोन पर भी यह जानकारी दी जाएगी।

छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध निदेशक मनोज खरे ने बताया, जब मौसम की गड़बड़ी या अन्य कारणों से ब्रेकडाउन होता है तो मैदानी अमला सुधार कार्य में व्यस्त हो जाता है। उसके पास उपभोक्ताओं के फोन उठाने का समय नहीं होता। उधर बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं के प्रभावित होने के कारण बहुत फोन कॉल आने लगते हैं। ऐसे में उपभोक्ताओं को समय पर सूचना देने के साधन कम पड़ने लगते हैं। उपभोक्ता कॉल सेंटर में लगातार फोन करते हैं, जिससे उन्हें परेशानी होती है। अब ऐसा नहीं होगा।

मनोज खरे ने बताया कि कहीं भी ऐसा ब्रेकडाउन हुआ तो तुरंत ही उपभोक्ताओं को संदेश भेज दिया जाएगा। उपभोक्ताओं को तुरंत सूचित करने की नई व्यवस्था अब शुरू कर दी गई है। यह नई व्यवस्था छत्तीसगढ़ के 180 शहरी क्षेत्रों में प्रारंभ कर दी गई है। बाकि इलाकों के लिए यह सुविधा शीघ्र प्रारंभ कर दी जाएगी। अधिकारियों ने बताया, पहले उपभोक्ताओं को अगले एक-दो दिन में मरम्मत के दौरान होने वाली बिजली बंद की सूचना ही एसएमएस के जरिये भेजी जाती थी। अब रियल टाइम ब्रेकडाउन सूचना सेवा में उल्लेखनीय सुधार हो सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *