चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी MMS कांड:

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी MMS कांड:

पंजाब के चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी VIDEO लीक मामले में आरोपी छात्रा के मोबाइल से 12 और वीडियो मिले हैं। यह वीडियो उसके ही निकले। इन्हीं वीडियो के आधार पर उसे ब्लैकमेल किया जा रहा था। जिसमें उससे यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाली दूसरी छात्राओं के नहाते हुए वीडियो मंगवाए गए।

इस मामले में पुलिस आरोपी छात्रा, उसके शिमला के ब्वॉयफ्रैंड सन्नी मेहता और दोस्त रंकज वर्मा को गिरफ्तार कर चुकी है। इनके मोबाइल और आरोपी छात्रा का लैपटॉप भी जब्त कर फॉरेंसिक जांच कराई जा रही है। उन्हें 7 दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। यह भी खुलासा हुआ है कि ब्लैकमेलर्स के मोबाइल से दिल्ली, मुंबई और गुजरात में लगातार कॉलिंग हुई। जिससे इनके किसी बड़े नेटवर्क से जुड़े होने का शक है।पुलिस की पूछताछ में पता चला कि आरोपी छात्रा ने अपने यही वीडियो ब्वॉयफ्रैंड सन्नी मेहता को भेजे। सन्नी ने इसके बारे में रंकज को बताया। जिसमें मोहित नाम के एक और आरोपी का नाम उजागर हुआ है। आरोपी छात्रा की गिरफ्तारी के तुरंत बाद भी उसके मोबाइल से उसी का एक अश्लील वीडियो मिला था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *