तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार (21 सितंबर) को भारतीय शेयर बाजार में गिरावट रही। सेंसेक्स 262 अंक की गिरावट के साथ 59,456 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी 93 अंक गिरकर 17,718 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 23 शेयर्स में गिरावट रही। वहीं सिर्फ 7 शेयरों में तेजी देखने को मिली।
दूसरी ओर सोने-चांदी में तेजी देखने को मिली। आज 24 कैरेट सोना 49,606 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। चांदी की बात करें तो ये आज 56,667 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। आज रुपया डॉलर के मुकाबले 26 पैसे कमजोर हुआ है।