DGCA ने स्पाइसजेट पर लगे प्रतिबंध को बढ़ाया:कंपनी के 50% विमान 29 अक्टूबर तक नहीं भरेंगे उड़ान

DGCA ने स्पाइसजेट पर लगे प्रतिबंध को बढ़ाया:कंपनी के 50% विमान 29 अक्टूबर तक नहीं भरेंगे उड़ान

DGCA ने स्पाइसजेट पर लगे 50% उड़ान संचालित करने के लिए प्रतिबंध को 29 अक्टूबर 2022 तक के लिए बढ़ा दिया है। स्पाइसजेट के विमानों के बढ़ते हादसों को चलते यह फैसला लिया गया था। DGCA का कहना है कि इस प्रतिबंध के बाद स्पाइसजेट के हादसों में कमी आई है।स्पाइसजेट के कई विमानों में उड़ान के दौरान हादसे होने के बाद इस साल 27 जुलाई को डायरेक्टर जनरल ऑफ सिविल एविएशन ने स्पाइसजेट को आदेश दिया था कि अगले आठ हफ्ते तक अपने फ्लीट की सिर्फ 50% फ्लाइट्स पर ऑपरेट करे। तब से एयरलाइन आर्थिक रूप से संघर्ष कर रही है। इन आठ हफ्तों की समय सीमा खत्म होने से पहले ही DGCA ने नया आदेश जारी कर प्रतिबंध को आगे बढ़ा दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *