देश के कई हिस्सों में बाढ़ जैसे हालात:

देश के कई हिस्सों में बाढ़ जैसे हालात:

मानसून अब जाने वाला है, लेकिन विदाई से पहले कहर बरपा रहा है। देशभर में बाढ़ जैसे हालात हैं। दिल्ली, UP, MP, राजस्थान समेत देश के कई हिस्सों में लगातार भारी बारिश हो रही है। दिल्ली-गुरुग्राम में बारिश के बाद जगह-जगह पानी भरा हुआ है। कई जगहों पर सड़कें भी धंस गई हैं। इससे जाम लगा हुआ है। उधर, UP के इटावा में भारी बारिश से एक मकान की दीवार गिर गई। हादसे में 4 बच्चों की मौत हो गई।

दिल्ली-NCR में लगातार बारिश दिल्ली-NCR में गुरुवार को दिन भर भारी बारिश होती रही। शुक्रवार को भी बारिश का दौर जारी है। गुरुग्राम में सड़कों पर पानी भरा हुआ है। इससे जगह-जगह ट्रैफिक जाम लगा हुआ है। मौसम विभाग ने दिल्ली में यलो अलर्ट जारी किया है। इसके चलते अगले 2-3 दिनों तक भारी बारिश की संभावना है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, गुरुग्राम प्रशासन ने एडवाइजरी जारी करते हुए शुक्रवार को कर्मचारियों को घर से ही काम करने को कहा।

यूपी के 26 शहरों में गुरुवार को मूसलाधार बारिश हुई। कानपुर में आकाशीय बिजली गिरने से 9 साल के बच्चे की मौत हो गई, जबकि पिता घायल हो गया। शाहजहांपुर में भी आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला की मौत हो गई।

आगरा में भी बारिश जारी रही। इसके चलते सड़कें धंस गई। वहीं, मथुरा में जलभराव होने से CM योगी आदित्यनाथ का दौरा रद्द कर दिया गया।

इंदौर-जबलपुर, ग्वालियर समेत 30 से ज्यादा शहरों में दो दिन से बारिश हो रही है। यह सिलसिला गुरुवार को भी जारी रहा। अनूपपुर जिले में सोन नदी में गुरुवार को स्कूली विद्यार्थियों से भरी नाव पलट गई। सभी बच्चे नदी पार कर स्कूल जा रहे थे। नदी के दूसरे छोर पर पहुंचते ही नाव पानी में समा गई। नाव में 18 लड़कियां और 2 लड़के सवार थे। हालांकि, सभी बच्चों को सुरक्षित निकाल लिया गया।

वहीं, बालाघाट जिले में बच्चे स्कूल जाने के लिए उफनते नाले को पार कर रहे हैं। नाले में करीब तीन फीट पानी है। ऐसे में एक ग्रामीण विद्यार्थियों को कंधे पर बैठाकर और हाथ पकड़कर नाला पार करा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *