कनाडा में रहने वाले इंडियन स्टूडेंट्स और वहां रह रहे इंडियन्स के लिए भारतीय विदेश मंत्रालय ने एडवाइजरी जारी की है। ये एडवाइजरी कनाडा में भारतीयों के खिलाफ बढ़ रहे हेट क्राइम को लेकर जारी की गई है।
विदेश मंत्रालय की एडवाइजरी के मुताबिक- कनाडा में हेट क्राइम, सांप्रदायिक हिंसा और भारत विरोधी गतिविधियों की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं। यहां रह रहे भारतीय नागरिकों और छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे सावधानी बरतें और सतर्क रहें। विदेश मंत्रालय और कनाडा में हमारी एम्बेसी ने ये मुद्दा कनाडा के अधिकारियों के सामने उठाया है। जांच और कार्रवाई की मांग की है।