टेनिस के ऑल टाइम ग्रेट खिलाड़ियों में से एक रोजर फेडरर ने शुक्रवार को कोर्ट को अलविदा कह दिया। पूर्व की घोषणा अनुसार 41 साल के स्विस स्टार ने लेवर कप में अपना आखिरी इंटरनेशनल मुकाबला खेला। हालांकि, वे हार गए। मेंस डबल्स के इस मैच में अपने दोस्त राफेल नडाल के साथ उतरे फेडरर को अमेरिका के फ्रांसेस टियाफो और जैक सॉक ने 6-4, 6-7, 9-11 से हराया।
आखिरी मुकाबला हारने के बाद वे कोर्ट पर भावुक हो गए और रोते हुए बोले- ‘मैं दुखी नहीं…खुश हूं।’ लेकिन, उनकी आंखों से आंसु झलक रहे थे। फेडरर ने टेनिस कोर्ट के बीच में खड़े में होकर अपने दोनों हाथ ऊपर उठाए और फैंस का अभिवादन किया। फिर सर्बियन स्टार नोवाक जोकोविच से मिले। इस दौरान उनके जोड़ीदार नडाल भी भावुक नजर आए।