नेपाल के माउंट मानसलू में एवलांच:

नेपाल के माउंट मानसलू में एवलांच:

नेपाल के माउंट मानसलू में एवलांच की चपेट में आने से 2 पर्वतारोहियों की मौत हो गई है, जबकि 12 पर्वतारोही घायल हुए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दो लोगों की हालात गंभीर है। हेलिकॉप्टर के जरिए इलाके में रेस्क्यू और सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। हालांकि, खराब मौसम की वजह से रेस्क्यू में दिक्कतें हो रही है। एवलांच सोमवार दोपहर 12 बजे आया।

यह एवलांच कैंप IV के ठीक नीचे के रूट पर आया। तब पर्वतारोहियों के लिए उनके साथी कैंप में रसद ले जा रहे थे। यहां एवरेस्ट की चढ़ाई कर रहे लोगों का बेस कैंप है। इसकी समुद्र तल से ऊंचाई 8,163 मीटर है। शुक्रवार तक नेपाल सरकार ने 58 अलग-अलग टीमों के 506 पर्वतारोहियों को चढ़ाई की इजाजत दी थी। हालांकि बर्फबारी की वजह से रास्ते खराब हो गए। काफी नई बर्फ रास्तों पर जम गई। इसकी वजह से फिसलन काफी बढ़ जाती है। पुरानी बर्फ में इस तरह का खतरा कुछ कम होता है।

इमेजिन नेपाल ट्रेक्स के दावा शेरपा ने बताया कि उनके दल में शामिल 5 लोगों को चोटें आई हैं, जिनमें से 2 की हालत गंभीर है। सटोरी एडवेंचर्स के ऋषि भंडारी ने बताया कि उनकी टीम के 3 सदस्य घायल हुए हैं। एक की हालत गंभीर है।

वहीं, 8K एक्पेडिशन के पेंबा शेरपा ने बताया कि भारतीय पर्वतारोही बलजीत कौर और उनके गाइड को मामूली चोटें आईं है, वे सुरक्षित हैं। सेवन समिट ट्रेक्स के थानेश्वर गुरगई ने बताया कि उनकी टीम में शामिल दो पर्वतारोहियों को मामूली चोटें आईं हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *