भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार (27 सिंतबर) को गिरावट रही। लगातार पांचवें कारोबारी दिन बाजार गिरावट में बंद हुआ है। सेंसेक्स 37 अंक गिरकर 57,107 और निफ्टी 9 अंकों की गिरावट के साथ 17,007 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 में से 18 शेयरों में तेजी रही। वहीं 12 शेयर्स में गिरावट दिखी।
NSE के 11 सेक्टोरल इंडेक्स में से सिर्फ चार में तेजी देखने को मिली। FMCG, IT, मीडिया और फार्मा में 1% से कम की तेजी रही। बैंक, ऑटो, फाइनेंशियल सर्विसेस, PSU बैंक, प्राइवेट बैंक, रियल्टी और मेटल में 1% से कम की गिरावट दिखी। निफ्टी के टॉप गेनर्स में सिप्ला, टाटा कंज्यूमर, श्री सीमेंट, पावर ग्रिड, इंडसइंड बैंक रहे। हीरो मोटोकॉर्प, अडाणी पोर्ट्स, टाइटन, टाटा स्टील, SBI लाइफ टॉप लूजर्स रहे।