बीजापुर में IED ब्लास्ट, CRPF का जवान शहीद:

बीजापुर में IED ब्लास्ट, CRPF का जवान शहीद:

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में प्रेशर IED की चपेट में आने से CRPF का एक जवान शहीद हो गया है। शहीद जवान का नाम सत्यपाल सिंह है। वो हरियाणा के रोहतक का रहने वाला था। पार्थिव शरीर को जिला मुख्यालय लाने की तैयारी चल रही है। बीजापुर के SP आंजनेय वार्ष्णेय ने मामले की पुष्टि की है। मामला पामेड़ थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, बुधवार को CRPF के जवान एरिया डोमिनेशन के लिए धर्मारम से चिंतावगु की तरफ निकले हुए थे। यह इलाका पूरी तरह से नक्सलियों का गढ़ है। लौटते वक्त चिंतावगु नदी के पास CRPF जवान सत्यपाल सिंह का पैर प्रेशर IED की चपेट में आ गया। धमाका इतना जबरदस्त था कि जवान ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

बताया जा रहा है कि, अन्य जवान फिलहाल सुरक्षित हैं। शहीद जवान सत्यपाल सिंह के पार्थिव शरीर को बीजापुर जिला मुख्यालय लाने की तैयारी चल रही है। बीजापुर के SP ने बताया कि अंदरूनी इलाका है। शव को लाने में करीब 3 से 4 घंटे का वक्त लग जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *