जम्मू-कश्मीर में जैश के 2 आतंकी मारे गए:

जम्मू-कश्मीर में जैश के 2 आतंकी मारे गए:

कश्मीर में कुलगाम जिले के अहवातू में मंगलवार शाम को सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच एनकाउंटर हुआ। जवानों ने जैश ए मोहम्मद के दो आतंकियों को मार गिराया। पुलिस ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने कुलगाम के अहवातू इलाके की घेराबंदी की और तलाशी अभियान शुरू किया गया था। इस बीच आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलियां चलाईं और मुठभेड़ शुरू हो गई।

ADGP विजय कुमार ने बताया कि ये आतंकी कश्मीर में हुई कई वारदातों में शामिल रहे हैं। कश्मीर में 24 घंटे में यह दूसरा एनकाउंटर है।

कुलगाम में एनकाउंटर में सेना का एक जवान और 2 नागरिक भी घायल
कश्‍मीर के कुलगाम जिले में सोमवार रात वेस बटपोरा इलाके के पास सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई। सुरक्षाबलों ने आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद के एक आतंकी को मार गिराया। एनकाउंटर में सेना का एक जवान और 2 नागरिक भी घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। आतंकी की पहचान पाकिस्तान निवासी अबु हुरैरा के रूप में हुई है, जो ए कैटेगरी का आतंकी था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *