RBI की बैठक के बाद भारतीय शेयर बाजार में शुक्रवार (30 सितंबर) को जोरदार तेजी देखने को मिली। लगातार सात कारोबारी दिनों की गिरावट के बाद बाजार तेजी में बंद हुआ। सेंसेक्स 1016 अंक की तेजी के साथ 57,426 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी 276 अंक बढ़कर 17,094 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 में से 26 शेयरों में तेजी रही। वहीं सिर्फ 4 शेयरों में गिरावट दिखी।भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने रेपो रेट में 0.50% का इजाफा किया है। इससे रेपो रेट 5.40% से बढ़कर 5.90% हो गई है। यानी होम लोन से लेकर ऑटो और पर्सनल लोन सब कुछ महंगा हो सकता है और अब आपको ज्यादा EMI भी चुकानी होगी।