CM मान ने गुजरात में दिखाई पंजाब की झलक:कच्छ में बोले- लोग नहीं देश के नेता भ्रष्ट हैं

CM मान ने गुजरात में दिखाई पंजाब की झलक:कच्छ में बोले- लोग नहीं देश के नेता भ्रष्ट हैं

पंजाब के CM भगवंत मान आज गुजरात के कच्छ में आयोजित रैली में लोगों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान मान ने कहा कि देश के लोग मेहनत करते हैं, लेकिन देश के नेता भ्रष्ट हैं। नेता खाते हैं, इसलिए उनके विदेशी बैंकों में खाते हैं। CM मान ने कच्छ में पंजाब की झलक दिखाई। उन्होंने कहा कि पंजाब के लाखों लोगों के घरों के बिजली बिल जीरो आ रहे हैं।

CM मान ने भाजपा पर AAP को रोकने के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि वह किसी होटल में, मैरिज पैलेस बुक करवाना चाहते हैं तो भाजपा होने नहीं देती। उन्होंने रैली के लिए कच्छ के सब्जी ग्राउंड में परमिशन मिलने पर भी खुशी जताई। मान ने कहा कि AAP स्कूल, कॉलेजों और अस्पतालों व बिजली की बात करती है। पहले लोगों के पास बदलाव को कुछ नहीं था।

CM मान ने कहा कि अब ईमानदार AAP की सरकार का विकल्प है। कमल का फूल कीचड़ में उगता है और AAP के झाड़ू ने कीचड़ साफ कर दिया। मान ने कहा कि हम राजनीतिक गंदगी साफ करेंगे। लोगों से कहा कि चुनाव के दिन जो बटन दबाओगे, वह बटन किसी पार्टी का नहीं, बल्कि बच्चों के भविष्य का है। उन्होंने लोगों से सोच समझकर वोट देने की बात कही।

CM मान ने गुजरात के कांडला से पंजाब का गहरा नाता बताया। उन्होंने कहा कि कांडला और पंजाब के बीच का रास्ता व्यवसायिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है। अंत में उन्होंने इकलाब जिंदाबाद के नारे लगाकर अपना संबोधन पूरा किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *