नए CDS का पहला आदेश:तीनों सेना प्रमुखों से कहा- थिएटर कमांड बनाएं;

नए CDS का पहला आदेश:तीनों सेना प्रमुखों से कहा- थिएटर कमांड बनाएं;

नए चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल अनिल चौहान ने तीनों आर्मी चीफ को थिएटर कमांड बनाने को कहा है। न्यूज एजेंसी के मुताबिक उन्होंने थल सेना, नौसेना और वायु सेना प्रमुख से कहा कि इस मुद्दे पर पहले ही बहुत चर्चा हो चुकी है, अब इस दिशा में आगे बढ़ने का समय आ गया है।

CDS जनरल चौहान के अब पदभार संभालने के साथ, इन कमांडों के निर्माण में तेजी आने की संभावना है। साथ ही इस संबंध में जल्द ही निर्णय लिए जाने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि सेना के तीनों अंगों ने थिएटर कमांड के मुद्दे पर विस्तार से चर्चा करने के लिए व्यक्तिगत क्षमता के साथ-साथ संयुक्त रूप से स्टडी किए हैं।यह तीनों सेनाओं के बीच एकजुटता और तालमेल बढ़ाने की दिशा में एक मील का पत्थर है। सेना के तीनों सेवाओं (थल, जल और वायु) की क्षमताओं में बेहतर कोर्डिनेशन के लिए इंटीग्रेटेड थिएटर कमांड बनाने के लिए लंबे समय से काम जारी है। थिएटर कमांड युद्ध के मौके पर तीनों सेनाओं के बीच तालमेल बनाए रखने के लिए ये बेहद उपयोगी होता है। यहां से बनी रणनीतियों के अनुसार ही युद्ध से जुड़ा हर फैसला लिया जाता है।फिलहाल देश में करीब 15 लाख सशक्त सैन्य बल है। इन्हें संगठित और एकजुट करने के लिए काफी समय से थिएटर कमांड की जरूरत महसूस की जा रही थी। फिलहाल 4 नए थिएटर कमांड बनाने की योजना पर काम चल रहा है। ये थिएटर कमांड देश की तीनों सैन्य सेवाओं के पहले से मौजूद 17 कमांड के अतिरिक्त होंगे। थलसेना के पास तीन थिएटर कमांड, जबकि नौसेना के पास एक कमांड की जिम्मेदारी होगी। वहीं, भारतीय वायुसेना को एयर डिफेंस कमांड की जिम्मेदारी दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *