जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में 28 और 29 सितंबर को दो बसों में हुए हुए विस्फोट के मामले में पुलिस ने लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े एक पाकिस्तानी आतंकवादी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की पहचान मोहम्मद असलम शेख के रूप में हुई है। उसने कबूल किया कि 28 सितंबर को पाकिस्तानी हैंडलर मोहम्मद अमीन भट उर्फ खुबैब के निर्देश पर बस स्टैंड रामनगर में दोनों बसों में IED डाल दिया था।
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक जम्मू मुकेश सिंह ने कहा कि जांच के दौरान क्षेत्र के कुछ संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया और विस्फोट के संबंध में कोई सुराग पाने के लिए उनसे लगातार पूछताछ की गई। मोहम्मद अमीन भट इन धमाकों में शामिल है। वह पाकिस्तान में बसा हुआ है। उसने असलम शेख नाम के एक आतंकवादी से सोशल मीडिया ऐप के जरिए संपर्क किया और उसे ड्रोन के जरिए 3 बम और 4 IED मुहैया कराए। पकड़ा गया आरोपी मोहम्मद असलम काफी समय से पाकिस्तान स्थित एक हैंडलर के संपर्क में था।
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा आतंकी हमले में एक पुलिसकर्मी शहीद हो गया। CRPF का एक जवान भी घायल है। जम्मू-कश्मीर पुलिस के मुताबिक ये हमला उस समय हुआ, जब पुलवामा के पिंगलान इलाके में CRPF और पुलिस की जॉइंट पार्टी पेट्रोलिंग कर रही थी। हमले के बाद इलाके की घेराबंदी कर दी गई है। जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पुलिसकर्मी की मौत पर दुख जताया है।
इससे पहले शोंपियां में लश्कर के एक आतंकी मारा गया था। आतंकी की पहचान शोपियां निवासी नसीर अहमद भट के रूप में हुई। उसके पास भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद हुए। पुलिस ने बताया कि वह कई आतंकी अपराधों में शामिल था और हाल ही में एक मुठभेड़ से भाग निकला था। ये हमला अमित शाह के जम्मू-कश्मीर के दौरे से ठीक दो दिन पहले किया गया है।