6 राज्यों की 7 विधानसभा सीटों पर ‌उपचुनाव का ऐलान:

6 राज्यों की 7 विधानसभा सीटों पर ‌उपचुनाव का ऐलान:

इलेक्शन कमिशन ने सोमवार को 6 राज्यों की 7 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की तारिख घोषित कर दी। 3 नवंबर को चुनाव होंगे और 6 नवंबर को रिजल्ट​​​​​​ आएंगे। महाराष्ट्र, बिहार, हरियाणा, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश और ओडिशा में विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं। नॉमिनेशन करने की आखिरी तारीख 14 अक्टूबर है । 17 अक्टूबर तक नाम वापस लिए जा सकेंगे।

जिन निर्वाचन क्षेत्रों में उपचुनाव कराए जाने हैं, उनमें उत्तर प्रदेश की गोला गोरखनाथ , हरियाणा की आदमपुर, बिहार की मोकामा और गोपालगंज, महाराष्ट्र की अंधेरी ईस्ट, तेलंगाना की मुनुगोडे और ओडिशा की धामनगर सीटें शामिल हैं।

उत्तर प्रदेश की गोला गोरखनाथ सीट से बीजेपी विधायक अरविंद गिरि, महाराष्ट्र की अंधेरी ईस्ट सीट से शिवसेना विधायक रमेश लटके और बिहार की गोपालगंज सीट से सुभाष सिंह विधायक का निधन होने के बाद से ये सीटें खाली थीं। वहीं हरियाणा की आदमपुर सीट से कुलदीप बिश्नोई ने इस्तीफा दे दिया था।

वह कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में चले गए थे, जिसके बाद सीट रिक्त हो गई थी. बिहार की मोकामा सीट से आरजेडी के अनंत सिंह विधायक थे लेकिन AK-47 रखने के आरोप में उनकी सदस्यता रद्द कर दी गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *