सेंसेक्स 638 अंक गिरकर 56,788 पर बंद

सेंसेक्स 638 अंक गिरकर 56,788 पर बंद

मंदी की आशंकाओं से ग्लोबल बाजारों में खराब संकेत के चलते भारतीय शेयर बाजार में पहले कारोबारी दिन, यानी सोमवार को गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स 638 अंक की गिरावट के साथ 56,788 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी 208 अंक गिरकर 16,885 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 में से 27 शेयरों में गिरावट रही। वहीं सिर्फ 3 शेयरों में तेजी दिखी।

अडाणी एंटरप्राइजेज, आयशर मोटर्स, अडाणी पोर्ट्स, टाटा कंज्यूमर, मारुती, हिंदुस्तान यूनिलीवर, इंडसइंड बैंक, हिंडाल्को निफ्टी-50 के टॉप लूजर्स रहे। वहीं ONGC, डॉ रेड्डी, सिप्ला, BPCL, कोल इंडिया, NTPC, डिविस लैब और भारती एयरटेल टॉप गेनर्स रहे।

वहीं Nykaa के शेयरों में शुरुआती कारोबार में 11% की तेजी देखने को मिली थी। हालांकि, इसका शेयर 2.55% की तेजी के साथ 1,304.55 पर बंद हुआ। बोनस शेयर की अनाउंसमेंट के बाद Nykaa के शेयरों में यह तेजी देखने को मिली है।

बता दें कि कंपनी के बोर्ड ने 5:1 के रेश्यो के साथ बोनस शेयर देने की अनाउंसमेंट की है। यानी अगर किसी निवेशक के पास कंपनी का एक शेयर है, तो उसे 5 बोनस शेयर दिए जाएंगे। कंपनी ने इसके लिए 3 नवंबर 2022 को रिकॉर्ड डेट फिक्स की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *