एक्ट्रेस आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के घर जल्द ही नन्हा मेहमान आने वाला है। फैंस उनके बेबी शावर का इंतजार बड़ी ही बेसब्री से कर रहे थे। आज यानी 5 अक्टूबर को आलिया और रणबीर के घर बेबी शावर की सेरेमनी रखी गई, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर सुर्खियों में हैं। कई बॉलीवुड सेलेबस आलिया और रणबीर के घर उन्हें और उनके होने वाले बच्चे को आशीर्वाद देने पहुंचे हैं।बेबी शावर के मौके पर येलो सूट में आलिया बेहद खूबसूरत और एलिगेंट लग रही हैं। हालांकि, फोटो में रणबीर नहीं नजर आए हैं। आलिया ने अपने बेबी शॉवर के मौके पर येलो एथनिक सूट कैरी किया, जिसमें उनका प्रेग्नेंसी ग्लो और भी निखर कर सामने आ रहा है। फोटोज में आलिया के साथ उनकी बहन शाहीन और उनकी 2 दोस्त नजर आ रही है। हालांकि,बेबी शॉवर की फोटोज में रणबीर कपूर नहीं नजर आए हैं। जिसे लेकर फैंस सवाल कर रहे हैं।
