CM के दौरे से पहले IED ब्लास्ट:कांकेर में BSF का 1 जवान घायल

CM के दौरे से पहले IED ब्लास्ट:कांकेर में BSF का 1 जवान घायल

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में CM भूपेश बघेल के दौरे से पहले माओवादियों ने IED ब्लास्ट किया। इस ब्लास्ट की चपेट में आने से BSF का एक जवान घायल हो गया। घायल जवान के सिर के साथ शरीर में कई जगह गंभीर चोट आई है । बताया जा रहा है कि इस घटना के बाद इलाके में सर्चिंग बढ़ा दी गई है। जवानों ने मौके से 2 जिंदा IED भी बरामद किया है। मामला जिले के कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, कोयलीबेड़ा इलाके में ही स्थित BSF 30 BN कैंप का एक जवान बीमार था। जिसे अस्पताल ले जाने के लिए कैंप से जवान निकले थे। जब जवान आगे बढ़े तो उनमें से एक जवान धर्मेंद्र कुमार का पैर प्रेशर IED की चपेट में आ गया। जिससे जोर का धमाका हुआ। धमाका इतना जबरदस्त था कि जवान उछल कर दूर जा गिरा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *