कॉम्पिटिशन कमीशन ऑफ इंडिया (CCI) ने गूगल की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सीसीआई ने न्यूज कंटेंट से रिलेटेड रेवेन्यू शेयरिंग के नियमों में गड़बड़ी के चलते गूगल पर जांच के आदेश दे दिए। इंडिया में गूगल पर पहले से जांच के दो मामले चल रहे थे। ऐसे में गूगल पर नियमों के उल्लंघन के चलते तीसरी जांच शुरू होगी।CCI ने बताया कि गूगल पर इससे पहले भी न्यूज कंटेंट प्रोवाइडर्स को रेवेन्यू शेयरिंग में गड़बड़ी के मामले चल रहे थे। इस बार न्यूज ब्रॉडकास्टर्स एंड डिजिटल एसोसिएशन की कंप्लेन पर CCI ने एक्शन लिया। एसोसिएशन में नेशनल, रीजनल प्राइवेट न्यूज, करेंट अफेयर्स ब्रॉडकास्टर्स और डिजिटल न्यूज मीडिया कंटेंट प्रोवाइडर्स शामिल हैं।जनवरी में डिजिटल न्यूज पब्लिशर एसोसिएशन ने गूगल के खिलाफ शिकायत की थी। इसके बाद इंडियन न्यूजपेपर सोसाइटी ने भी गूगल पर इसी तरह के मामले में कंप्लेन कर दी। CCI के डायरेक्टर जनरल (DG) ने गूगल पर लगे तीनों ही आरोपों में एक साथ जांच रिपोर्ट फाइल करने की बात कही है।