देश के 9 राज्यों में आज बारिश का अलर्ट:

देश के 9 राज्यों में आज बारिश का अलर्ट:

मानसून सीजन जाने के बाद भी देशभर में बारिश का कहर जारी है। मौसम विभाग ने कहा है कि अगले दो दिन (10 और 11 अक्टूबर) उत्तर प्रदेश, दिल्ली, उत्तराखंड, पश्चिमी मध्य प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, आंध्र प्रदेश, केरल, गुजरात, महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में बारिश का दौर जारी रहेगा। उधर, दिल्ली में 2007 के बाद पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा बारिश दर्ज की गई। इसने अक्टूबर महीने में बारिश का बीते 15 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया

दिल्ली के लाहौरी गेट के पास रविवार रात दो मंजिला इमारत ढह गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बारिश की वजह से हुए इस हादसे में चार साल की एक बच्ची समेत 3 की मौत हो गई। चार लोग अभी भी फंसे हैं। गुरुग्राम में बरसाती तालाब में डूबने से 6 बच्चों की मौत हो गई। सभी नहाने उतरे थे। इन सभी के शव मिल गए हैं। मरने वालों की उम्र 8 से 13 साल के बीच है। मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल समेत कई शहरों में सोमवार को तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। राजस्थान के जयपुर, अजमेर, भरतपुर, समेत 16 जिलों में 11 अक्टूबर तक बारिश जारी रहेगी।यूपी के ज्यादातर जिलों में 4 दिन से लगातार हो रही बारिश की वजह से अब तक 30 लोगों की मौत हो गई। रविवार से मथुरा, आगरा, लखनऊ, नोएडा, अलीगढ़, कानपुर, आगरा, मेरठ और मुरादाबाद समेत 9 जिलों में सोमवार को 12वीं तक के सभी स्कूलों को बंद रखने का आदेश जारी किया गया है।

मध्यप्रदेश से मानसून फिलहाल लौटने के मूड में नहीं है। प्रदेश में बंगाल की खाड़ी के चक्रवाती सिस्टम और ट्रफ लाइन के कारण पिछले 5 दिन से बारिश हो रही है। बारिश का ये दौर 20 अक्टूबर के बाद भी जारी रह सकता है। बंगाल की खाड़ी के चक्रवाती सिस्टम और ट्रफ लाइन प्रदेश से गुजरने की वजह से ऐसा होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *