ज्ञानवापी से जुड़े 2 केस की हुई सुनवाई:

ज्ञानवापी से जुड़े 2 केस की हुई सुनवाई:

ज्ञानवापी मस्जिद से जुड़े दो केस की सुनवाई मंगलवार को वाराणसी की दो अलग-अलग कोर्ट में हुई। पहला केस ज्ञानवापी परिसर में मिले कथित शिवलिंग की कार्बन डेटिंग से जांच कराने की मांग से जुड़ा है। इसकी सुनवाई जिला जज डॉ. अजय कृष्ण विश्वेश की कोर्ट में हुई। कोर्ट ने अपना आदेश सुरक्षित करते हुए सुनवाई की अगली तारीख 14 अक्टूबर तय की है।

दूसरा केस ज्ञानवापी परिसर में मिले कथित शिवलिंग की पूजा-पाठ की मांग के अधिकार से संबंधित है। इसकी सुनवाई सिविल जज सीनियर डिवीजन फास्ट ट्रैक कोर्ट महेंद्र कुमार पांडेय की कोर्ट में हुई। अब इस केस की नियमित सुनवाई होगी। अगली तारीख 12 अक्टूबर यानी कल की तय की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *