गिरावट में बंद हुआ शेयर बाजार:सेंसेक्स 390 अंक गिरकर 57,235 पर बंद, निफ्टी 110 अंक टूटा;

गिरावट में बंद हुआ शेयर बाजार:सेंसेक्स 390 अंक गिरकर 57,235 पर बंद, निफ्टी 110 अंक टूटा;

भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार (13 अक्टूबर) को यानी चौथे कारोबारी दिन गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स 390 अंक की गिरावट के साथ 57,235 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी 109 अंक गिरकर 17,014 पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 में से 22 शेयरों में गिरावट रही। वहीं सिर्फ 8 शेयरों में ही तेजी देखने को मिली।HCL टेक, सन फार्मा, कोल इंडिया, डॉ रेड्‌डी, टाटा मोटर्स, ब्रिटानिया, ग्रासिम, रिलायंस, हिंडाल्को समेत 12 शेयर्स निफ्टी-50 के गेनर्स रहे। वहीं विप्रो, अडाणी पोर्ट्स, SBI, SBI लाइफ, ICICI बैंक, LT, UPL, एशियन पेंट्स, HDFC लाइफ समेत 36 शेयर्स निफ्टी के लूजर्स रहे। NTPC और M&M के शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *