अमेरिका के रैले में फायरिंग, 5 की मौत:

अमेरिका के रैले में फायरिंग, 5 की मौत:

अमेरिका में नॉर्थ कैरोलिना के रैले में गुरुवार रात फायरिंग की घटना सामने आई है। इसमें एक ऑफ-ड्यूटी पुलिस अधिकारी सहित 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। रैले मेयर मैरी-एन बाल्डविन ने बताया कि नेउज रिवर ग्रीनवे में कई लोगों पर फायरिंग की गई। घायलों में एक अधिकारी भी शामिल है।

अधिकारियों ने बताया कि सभी घायलों को पास से अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, संदिग्ध को घर में कैद कर लिया गया है, लेकिन उसे हिरासत में नहीं लिया गया है। पुलिस इलाके के लोगों को अपने घरों के अंदर रहने की सलाह दी है। खबर लगातार अपडेट हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *