मनीष सिसोदिया को CBI का समन:शराब घोटाला केस में कल 11 बजे होगी पूछताछ

मनीष सिसोदिया को CBI का समन:शराब घोटाला केस में कल 11 बजे होगी पूछताछ

दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की मुसीबतें बढ़ती जा रही हैं। शराब घोटाला मामले में आज CBI ने उन्हें समन जारी किया है। टीम ने उन्हें पूछताछ के लिए कल सुबह 11 बजे ऑफिस बुलाया है। वहीं, आप ने कहा है कि सिसोदिया को गिरफ्तार किया जा सकता है। जांच एजेंसियों ने अब तक इस केस में तीन आरोपियों विजय नायर, समीर महेंद्रू और अभिषेक बोइनपल्ली को गिरफ्तार किया है। इस मामले में मनीष सिसोदिया पर भी आरोप हैं।

आप नेता आतिशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि कल मनीष सिसोदिया CBI मुख्यालय जाएंगे तो उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आज तक CBI बता नहीं पाई है कि मनीष जी के पास से क्या मिला? CBI-ED ने फर्जी घोटाले की जांच के लिए 400-500 ऑफिसर्स को लगाया है, लेकिन इन्हें 1 रुपए का भी भ्रष्टाचार नहीं मिला है।समन मिलने के बाद सिसोदिया ने ट्वीट किया। उन्होंने लिखा-मेरे घर पर 14 घंटे CBI रेड कराई, कुछ नहीं निकला। मेरा बैंक लॉकर तलाशा, उसमें कुछ नहीं निकला। मेरे गांव में इन्हें कुछ नहीं मिला। अब इन्होंने कल 11 बजे मुझे CBI मुख्यालय बुलाया है। मैं जाऊंगा और पूरा सहयोग करूंगा। सत्यमेव जयते।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *